शेयर बाजार में लोग फेल क्यों होते हैं। इसका मुख्य कारण है लालच। बिना जानकारी के और बिना गाइडेंस के लोग स्टॉक मार्केट में एंट्री ले लेते हैं| शेयर मार्केट एक बेस्ट इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी प्रोवाइड करता है| लेकिन लोग बिना प्लान के इन्वेस्टमेंट एग्जीक्यूट कर देते हैं और रिस्क को मैनेज नहीं करते हैं| जो नए लोग हैं उन्हें सबसे पहले अपने एजुकेशन पर ध्यान देना चाहिए धीरे-धीरे जैसे जैसे जानकारी बढ़ने लगती है तो इन्वेस्ट करना चाहिए, वह भी स्टार्टिंग इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट जैसे म्युचुअल फंड से स्टार्ट करना चाहिए| जब आपको धीरे-धीरे समझ में आने लगे स्टॉक मार्केट काम कैसे करता हैं उसके बाद आपको स्टॉक में एंट्री लेनी चाहिए ।
6 Important Points जिनके कारण शेयर बाजार में ज्यादातर लोग फेल होते हैं।
बिना रिसर्च के निवेश :Invest without research
लोग स्टॉक मार्केट में प्रॉफिट के लिए आते हैं| और अपने रिसर्च और एजुकेशन में ध्यान नहीं देते हैं| सबसे पहले स्टॉक मार्केट में एक मैंटर से एजुकेशन और गाइडेंस लेना चाहिए| धीरे-धीरे स्टॉक मार्केट में एक्सपीरियंस लेना चाहिए| उसके बाद अपना रिसर्च करना चाहिए| बिना रिसर्च के अगर आप स्टॉक बाय कर लेते हैं तो लॉस होने की संभावना ज़्यादा होती है ।
रिस्क मैनेजमेंट न करना :Risk Management
अगर आप जोखिम की अनदेखी करते हैं तो चाहे इन्वेस्टिंग हो या फिर ट्रेडिंग लॉस होने की संभावना आपके इन्वेस्टमेंट पर बढ़ जाती है| शेयर बाजार में लॉस होने का सबसे बड़ा कारण यही है। लोग रिस्क मैनेज किए बिना ही स्टॉक ले लेते हैं। और उसके बाद ज्यादातर लोग फेल हो जाते हैं। और मार्केट से बाहर चले जाते हैं|
एमोशनल ट्रेडिंग: Emotional Trading
इमोशनल ट्रेडिंग भी एक मुख्य कारण है लोगों का स्टॉक मार्केट में फेल होने के लिए। जब आप अपनी भावनाओं में आकर ट्रेड लेते हैं तो उसमें या तो डर रहता है या फिर लालच रहती है। डर यह रहता है कही स्टॉक जीरो ना हो जाए इसके कारण बेच देते हैं और लालच यह की कहीं इस स्टॉक को हम खरीद ना पाए इसके कारण आप स्टॉक को महंगे में ले लेते है। जिससे जब मार्केट मे गिरावट आती है तो लोग अपने इमोशन में निर्णय लेकर अच्छे स्टॉक को भी बेंच देते हैं|
टाइम फ्रेम की अनदेखी:Avoid Timeframe
ज्यादातर लोग टाइम फ्रेम की अनदेखी कर देते हैं। इसकी वजह से भी उनको लॉस होता है| उदाहरण के तौर पर समझते हैं, अगर आपको 6 महीने के लिए इन्वेस्ट करना है तो उसे हिसाब से स्टॉक को बाय करते हैं लेकिन अगर आपको 2 साल के लिए इन्वेस्ट करना है तो आपका टाइम फ्रॉम लंबा रहता है तो इसके लिए आपको अलग तरह का रिसर्च करनी पड़ती है|
ज्यादा रिटर्न की उम्मीदें: Realistic Return
लोग ज्यादा रिटर्न की उम्मीदें करते हैं इसकी वजह से बचा हुआ प्रॉफिट भी लॉस में कन्वर्ट हो जाता है| क्योंकि अगर आप साल में 20 से 25% रिटर्न कमा लेते हैं| तो आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। अपने इन्वेस्टिंग जर्नी में क्योंकि स्टॉक मार्केट में गारंटीड रिटर्न नहीं बनते हैं |किसी साल आपके 50% रिटर्न आ जाएंगे लेकिन उसके एक-दो साल बाद रिटर्न जीरो रहेंगे|
लालच और डर:Greed and Fear
शेयर बाजार में लालच और डर दोनों बहुत महत्वपूर्ण है| क्योंकि ज्यादातर लोग इन्हीं दोनों वजह से शेयर बाजार में फेल हो जाते हैं| इन दोनों को हमें उदाहरण में समझ लेते हैं जब कोई भी स्टॉक ऊपर की तरफ जा रहा होता है तो आप बिना वैल्यूएशन चेक किए लोग लालच में स्टॉक को खरीद लेते हैं| और जब स्टॉक मार्केट करेक्ट होने लगता है तब लोग डर के बेच देते हैं क्योंकि उनके पोर्टफोलियो में लॉस हो रहा होता है ज्यादा लॉस और वह महंगे में स्टॉक को खरीद लेते हैं। इस वजह से हमेशा स्टॉक को फंडामेंटल चेक कर के बाय करना चाहिए |
निष्कर्ष
जो लोग स्टॉक मार्केट में नए आते हैं| उन्हें रियलिस्टिक रिटर्न की उम्मीद करनी चाहिए| और प्रॉपर गाइडेंस के साथ आना चाहिए| जब आप गाइडेंस लेते हैं| और उसके बाद स्टॉक मार्केट में आते हैं| तो आपका सक्सेस रेट बढ़ जाता है|अगर आप भी वही गलती करेंगे जो बाकी के ज़्यादातर लोग करते है तो आप भी 90% कैटेगरी में आएंगे और स्टॉक मार्केट में लॉस करके जाना पड़ेगा ।
FAQs
कौनसी ट्रेडिंग ज्यादा प्रॉफिट देती है?
इंट्राडे ट्रेडिंग अधिक लाभ देती है, जो एक दिन में अच्छे लाभ की अनुमति देती है लेकिन लॉस भी जादा होतो है|
मैं हमेशा ट्रेडिंग में क्यों लॉस करता हूं?
ट्रेडिंग में नुकसान होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे रिस्क को कैलकुलेट ना करना,इमोशन में आकर ट्रेडिंग डिसीजन लेना,अपने प्रॉपर प्लान को फॉलो ना करना,अपने से स्टॉक को एनालिसिस ना करना और दूसरों की सलाह से इन्वेस्ट करना और ट्रेड करना|
शेयर बाजार में कितने प्रतिशत लोगों का पैसा डूब जाता है?
90% लोग शेयर बाजार में पैसा डूब जाता है|








